19 यात्रियों को लेकर रवाना हुई बिलासपुर- रायपुर पैसेंजर
बिलासपुर। कोरोना महामारी के चलते 10 महीने बाद पटरी पर उतरी बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर ट्रेन में पहले ही दिन यात्रियों का टोटा देखा गया और मात्र 19 यात्रियों को लेकर यह ट्रेन बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई।
सुबह 6.55 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन को रवाना होना था लेकिन यह ट्रेन सुबह छह बजे ही प्लेटफार्म नंबर 6 पर आकर खड़ी हो गई थी। रेलवे प्रबंधन ने इसके लिए दो टिकट काउंटर खोले थे लेकिन कम ही यात्रियों ने यहां टिकट लिया और ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार रायपुर के लिए रवाना हो गई। छोटे-छोटे स्टेशनों से लगभग 19 यात्रियों ने टिकट खरीदी और इन्हीं यात्रियों के साथ रायपुर पहुंची।
इससे पहले डीसीएम किशोर निखारे, सीआई धनजंय कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जोनल स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग या टिकट जांच की समस्या नहीं ह़ुई क्योंकि इन दोनों जांच के लिए आटोमेटिक मशीन लगी है। इस संबंध में रेलवे प्रबंधन का कहना है कि भीड़ बढ?े पर एक और काउंटर खोलने की योजना है, संभवत: एक- दो दिनों बाद इसकी आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि कुछ यात्रियों को परिचालन की जानकारी नहीं थी।

पाठको की राय